औरैया में कृति चौहान ने हासिल किया सर्वाधिक अंक
औरैया, मई 13 -- औरैया, संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा परिणाम में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ औरैया के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय की छात्रा कृष्टि चौहान ने मानविकी वर्ग में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा दिव्यांशी धनगर ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। गणित वर्ग के छात्र उदय प्रताप ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- कृष्टि चौहान ने 99.2 फीसदी के साथ किया जिला टॉप विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.