औरैया में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 8 -- अयाना। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि बुधवार को एसआई रमेश चंद्र ने टीम के साथ सेंगनुपर में अयाना रोड पर घेराबंदी कर दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर निवासी साहिल उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया है। बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि पांच फरवरी को ककोर निवासी कृष्णा व छोटू उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुलसाकर साथ ले गए है। जांच के बाद बरामद की गई किशोरी के बयान व डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनिमय की धारा बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.