औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिहौली के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए रेफर कराया। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव खैल्जार निवासी सौरभ पुत्र रुकुम सिंह बुधवार शाम अपने साथी ब्रम्हपाल पुत्र नकलीराम निवासी गौरियाखेड़ा, जिला सीवान (हरियाणा) के साथ बाइक से इटावा से जालौन जा रहे थे। मिहौली के पास किलोमीटर संख्या 241 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्ती दल ने एम्बुलेंस से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ब्रम्हपाल को मृत घोषित कर दिया। सौरभ की हालत चिंताज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.