औरैया में ओवरलोडेड डंपर सीज, एआरटीओ ने चलाया प्रवर्तन अभियान
औरैया, मई 29 -- औरैया, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने शुक्रवार को प्रवर्तन अभियान चलाकर ओवरलोड और बिना परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान गिट्टी से ओवरलोडेड एक डंपर को सीज किया गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान एक डंपर ओवरलोड पाया गया, जिसे सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध कराया गया। इसके अलावा बिना परमिट संचालित एक अन्य डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे थाना कुदरकोट में सीज कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी), हेलमेट, सीट बेल्ट और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। एआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.