औरैया में आम के पेड़ के नीचे अचेत मिले मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई जांच की मांग
औरैया, जून 23 -- अजीतमल। औरैया में आम के पेड़ के नीचे अचेत मिले मजदूर की मौत, परिजनों ने जताई जांच की मांग जानकारी के अनुसार ग्राम दयानगर निवासी 46 वर्षीय गिरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे बम्बा किनारे स्थित आम के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़े मिले। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी फूलमती देवी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। गिरेंद्र सिंह आठ भाइयों में सातवें स्थान पर थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शव के पास कुछ खाली देशी शराब के पाउच पड़े मिले थे। वहीं जेब से भी कुछ संदिग्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.