औरैया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जुलाई 24 -- सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री की कथित आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पोस्ट 'रजनीश यादव' नाम की फेसबुक आईडी से की गई थी, जो वायरल होने के बाद संज्ञान में आई। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि ऊसरपाटी गांव निवासी रजनीश यादव उर्फ नीशा के विरुद्ध उपनिरीक्षक अवध बिहारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.