औरैया में आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंका, कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप
औरैया, जून 1 -- रुरुगंज, संवाददाता। कस्बा रुरुगंज में रविवार शाम आई तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत विभाग को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली की चपेट में आने से एक ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे आसपास के कई घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कस्बा रुरुगंज के कुसमरा मार्ग पर रखा विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार देर शाम तेज गर्जना के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घरों सहित टावर की बिजली गुलबिजली गुल होने के प्रभाव बिजली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.