औरैया, फरवरी 9 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मधूपुर निवासी 28 वर्षीय जानी पुत्र मुनीश्वर प्रसाद पर रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। परिजनों के अनुसार जानी पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज करने गया था, तभी आरोपितों ने उसे घायल कर मोबाइल व नगदी छीन ली। सूचना पर पुलिस घायल युवक को कोतवाली ले आई और बाद में एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...