उरई, मई 4 -- उरई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन मैच में औरैया की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को 101 रन से पराजित किया। यह मुकाबला पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरैया की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में 245 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आयुष वर्मा ने शानदार 51 रन, ऋषभ पाल ने 58 रन और प्रणव चड्ढा ने नाबाद 61 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा प्रणय सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त रन के रूप में 10 रन मिले। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 36.2 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। हमीरपुर के लिए सादेउल्ला खान (20 रन) और सिद्धार्थ कुमार (18 रन) ने कुछ संघर्ष किया, लेक...