औरैया, दिसम्बर 10 -- जिले में विकास की रफ्तार एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल रही है। शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में औरैया ने लगातार तीसरे महीने भी पहला स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड पर नवंबर 2025 की रिपोर्ट के अनुसार जिले को 10 में से 9.48 अंक मिले हैं। यह उपलब्धि जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा की गई सघन समीक्षा तथा विभिन्न विभागों के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। प्रशासन ने तीन महीने से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ा है। सबसे अधिक प्रगति दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, माइक्रो इरिगेशन योजना, खराब ट्रांसफार्मर निस्तारण, विद्युत बि...