औरैया के बच्चों ने सोपान आश्रम देखा, किए प्रयोग
कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, संवाददाता। पद्मश्री प्रोफेसर एचसी वर्मा के शिक्षा सोपान आश्रम का भ्रमण करने के लिए जेएनवी औरैया के कक्षा 8 के 70 बच्चों का एक ग्रुप मंगलवार को पहुंचा। योगेश झा ने सोपान की गतिविधियों एवं कार्यों से परिचित कराया। उनकी पाठ्यपुस्तकों में वर्णित चुंबकत्व से जुड़े विभिन्न प्रयोग करके दिखाए। प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रश्नों पर चर्चा की। विषय को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। विनय मिश्रा, रंजीत, दीपू, विजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में लगे विभिन्न प्रयोग एवं मॉडल दिखाए। वॉटर बॉटल रॉकेट का प्रक्षेपण विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहा। संचालन अमित कुमार बाजपेई ने किया। यह भी पढ़ें- खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.