औरैया के दो पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक
औरैया, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरैया जिले में तैनात दो पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं सेवा अभिलेख के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का रजत प्रशंसा चिह्न मिला है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि भारत सरकार की ओर से घोषित सराहनीय सेवा पदक के लिए उपनिरीक्षक शशिभाल चौरसिया और मुख्य आरक्षी चालक घनश्याम सिंह का चयन किया गया है। इसके अलावा सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न की रजत श्रेणी के लिए तीन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस रामबहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस अरविंद कुमार और मुख्य आरक्षी चालक अमर सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- यूपी के 12 अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक, 81 पुलिस पदक से होंगे सम्मानित पुलिस अधीक्षक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.