गंगापार, जनवरी 2 -- क्षेत्र के औरा गांव में समाजसेवी प्रभाशंकर पांडेय के नेतृत्व में जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए गर्म टोपी व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राहुल पांडेय ने ग्रामीणों को जलपान कराया इसके बाद उन्होंने स्वयं गर्म टोपी वितरित करते हुए उन्हें सम्मानित किए। कहा कि समाज की सच्ची सेवा लोगों तक सहायता और सम्मान पहुंचाने से ही होती है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपने स्तर से दूसरों की मदद के लिए आगे आए, क्योंकि साझा प्रयास से ही समाज मजबूत बनता है। इस मौके पर अनिल कुमार पांडेय (गुड्डू), राम सुचित मिश्रा, प्रदीप पांडेय, राजेश पांडेय, महेंद्र प्रसाद पांडेय, वकील मिश्रा, अजय पांडेय, सुरेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.