देवरिया, अप्रैल 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। औरा-चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सदर सांसद शशांक मणि ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सतत चलने वाली पार्टी है जिसके नींव के ईंट पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से जन्मी भाजपा महज एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प है। पूर्व सांसद डा. रमापति त्रिपाठी ने कहा कि जनसंघ से शुरू होकर आज भाजपा 14 करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ ...