औराही पश्चिम पंचायत में भीषण अग्निकांड, दो परिवारों के चार घर जलकर राख
अररिया, जून 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत औराही पश्चिम पंचायत के अहमदपुर वार्ड संख्या 11 में मंगलवार की देर रात भीषण आग लगने से दो परिवारों के चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में नकदी, जेवर-जेवरात, अनाज, कपड़े, बर्तन, सिलाई मशीन सहित लाखों रुपये मूल्य की घरेलू संपत्ति नष्ट हो गई। हादसे में एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। पीड़ित परिवारों ने करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान जताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही समय में चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- दो परिवारों के चार घर जले, लाखों की क्षति आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घरों में रखा सामान सुरक्षित बाहर निकालने का अवसर तक नहीं मिल सका। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.