उन्नाव, जनवरी 7 -- औरास। मरीजों को सस्ती दवाएं देने के उद्देश्य से शासन द्वारा जनऔषधि योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी सीएचसी में औषधि केंद्र खोले जाने हैं। इसके तहत मंगलवार को औरासी सीएचसी परिसर में जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि परिसर में जन औषधि केंद्र खुलने से क्षेत्रीय जनता को कम लागत पर सस्ते दामों में दवाइयां उपलब्ध होंगी। जिससे मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.