उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। औरास के बिसवल गांव की गोशाला में बड़ी लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। गोशाला में एक मृत मवेशी को कुत्तों द्वारा नोचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, प्रधान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इससे पहले लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधान, सचिव और दो केयर-टेकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जांच में पाया गया कि 100 बीघा चारागाह जमीन होने के बावजूद पशुओं के लिए पर्याप्त चारे का इंतजाम नहीं था और गोशाला की देखरेख में भारी कमी थी। औरास के बिसवल गांव में सरकारी गोशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ था। दो दिन पूर्व एक वीडियो सामने आया जिसमें एक मृत मवेशी को कुत्ते बेरहमी से नोचते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.