मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- औराई। राजखंड दक्षिणी पंचायत में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से पंचायत भवन तक अतिक्रमण खाली कराया गया। सीओ गौतम कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस के बावजूद लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण खाली कराया गया। साथ ही सड़क की मरम्मत भी करा दी गई। सड़क की चौड़ाई 10 से 15 फीट है। इस मौके पर अमीन के साथ राजखंड दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि साकेत कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.