भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जिले में 29 अप्रैल की अल सुबह पांच बजे आगमन होगा। इस दौरान उनका औराई चौराहे पर पार्टीजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाराणसी में मंगलवार को आ गए थे। वे पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सौगात कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बुधवार की अल सुबह बाई रोड वे मिर्जापुर जाएंगे। ऐसे में उनका स्वागत औराई चौराहे पर पांच बजे सुबह किया जाएगा। पार्टीजनों से बड़ी तादात में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि उनका निर्देश आगामी चुनावों एवं संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को मिलेगा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने शुरू की उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की चुनावी तैयारी यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स...