मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र में औराई-कटरा मुख्य सड़क पर बैगना गांव स्थित पुस्तकालय के समीप रविवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चा कटरा थाना के सोनपुर गांव निवासी सोनू पटेल का पुत्र मानव कुमार है। वह अपने ननिहाल बैगना गांव के कमोद महतो के यहां आया है। उसकी मौसी की शादी होनी वाली है।हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी मानव को लेकर परिजन औराई सीएचसी पहुंचे। यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। समाजसेवी नवनीत कुमार मुकुल ने बताया कि गांव में पुस्तकालय के पास तीखा मोड़ होने के कारण अक्सर हादसे होते हैं। हर साल दर्जनों लोग यहां हादसे का शिकार होते हैं। इनमें से कई की मौत भी हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.