मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- औराई। लोहिया चौक पर बुधवार को नाला निर्माण कार्य की कार्यपालक अभियंता ओमप्रकाश और कनीय अभियंता ने जांच की। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 1100 मीटर में नाला का निर्माण हो रहा है। चौड़ाई कम होने से बाद में समस्या हो सकती है। कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंता को इसमें सुधार का निर्देश दिया है। इसको लेकर इंजीनियर अखिलेश यादव ने आवेदन दिया था, जिसमें नाले की ऊंचाई तीन फीट के बदले छह फीट करने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.