मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- औराई। श्रीदेवी प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर शाही मीनापुर में गुरुवार को नववर्ष पर झांकी एवं पथ संचलन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर द्वारा ग्रामीण एवं अभिभावक भैया बहन आचार्य बंधु भगिनी को शुभकामना दी गई। बताया कि यह दिन केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि सृष्टि संस्कृति, शक्ति और श्रेष्ठ परंपराओं के नवजागरण का प्रतीक है। यह तिथि अनेक महापुरुषों से भी जुड़ी हुई है, इसी दिन सृष्टि का आरंभ दिवस, श्रीराम का राज्याभिषेक, चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हुआ था। इस मौके पर विद्यालय के सह सचिव सुरेंद्र शाही, रामप्रवेश शर्मा, श्यामसुंदर शाही, सेवानिवृत्त बैंक पदाधिकारी चुन्नू शाही, नारायण शाही आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...