मुजफ्फरपुर, जून 11 -- औराई। बाजार परिसर में गुरुवार को ढाई साल का बच्चा भटकता मिला। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि बाजार में बच्चा भटक रहा था। कुछ लोग ने इसे औराई थाने पर लाकर रखा है। सभी ग्रुप और चौकीदारों के माध्यम से गांवों में सूचना दी गई है। अब तक किसी ने थाने से संपर्क नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...