मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- औराई। सरहंचिया पंचायत के हंसवारा एवं करहट्टी गांव में शनिवार की रात चोरों ने छह घरों से लाखों के गहने, नकद एवं कपड़े की चोरी कर ली। सूचना पर बेदौल ओपी से मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचकर छानबीन की। चोरों ने हंसवारा निवासी सरोज देवी, इंद्रासन देवी, अमरनाथ मिश्र, दिलीप मिश्रा, चंदा देवी और करहट्टी निवासी मणिभूषण के घर से गहने, नकद सहित कपड़े की चोरी कर ली। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी के लिए घर में गहने और कपड़े खरीदकर रखे हुए थे। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.