औराई में चार किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर/औराई, हिटी। बिहार एसटीएफ एवं औराई थाने की पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर चार किलो चरस के साथ धंधेबाज मुन्नू कुमार उर्फ मुन्ना साह को गिरफ्तार किया गया। किराना दुकान की आर में मुन्ना चरस का कारोबार कर रहा था। उसके पास से जब्त चरस की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। चरस के बंडल उसके किराना दुकान से जब्त किए गए हैं। वह नेपाल से चरस का खेप लाता था और उसे औराई समेत सीतामढ़ी व शिवहर जिले में सप्लाई करता था。
गिरफ्तारी का विवरण मुन्ना औराई थाना क्षेत्र की घनश्यामपुर पंचायत के मधुबन गांव निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपित किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। तलाशी के दौरान चार किलो चरस और एक मोबाइल बरामद किया गया। मामले में औराई थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.