मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- औराई, एसं। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को ग्राम कचहरी के कार्य की समीक्षा को लेकर बैठक हुई। इसमें बीपीआरओ मनोज कुमार ने ग्राम कचहरी सचिवों से ई-ग्राम कचहरी पोर्टल पर दायर दीवानी व फौजदारी मुकदमे और उसकी अघतन स्थिति की जानकारी लेने के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वाद को भेजने का दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान बीपीआरओ ने कहा कि ग्राम कचहरी की स्थिति संतोषजनक है, लेकिन दायर वादों के निष्पादन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान जनगणना से संबंधित जानकारी व स्वयं गणना करने का टास्क ग्राम कचहरी सचिवों को दिया गया। मौके पर न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर राय, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार, फिरोज अख्तर, साकेत कुमार, सतीश कुमार, सोनाली रंभा, शबनम कुमारी, पूजा कुमारी, मनोज राम, ध्रुव पासवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.