मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- औराई, एसं। औराई प्रखंड में शुक्रवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी गौतम कुमार ने कर दिया। मौके पर सीएससी वीएलई रविरंजन भारती और सीएससी के जिला प्रबंधक आशुतोष कुमार भी उपस्थित थे। सीएससी शुरू होने से अब राजस्व सेवाएं सुलभ हो जाएंगी। अंचल अधिकारी ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। औराई अंचल में सीएससी की शुरुआत से आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ अब और आसानी से मिलेगा। इस अवसर पर बताया गया कि प्रशिक्षित वीएलई अब दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, भू-लगान भुगतान, ई-मापी सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे। इससे लोगों को इधर-उधर चक्कर काटने की आवश्यकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.