मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्तव्यहीनता और गंभीर अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए औराई की थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- औराई थानाध्यक्ष हेमलता निलंबित, लापरवाही व मनमानी का आरोपजांच रिपोर्ट और कार्रवाई औराई थानेदार पर यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-01 अलय वत्स की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है। एसडीपीओ ने औराई थाने के कामकाज की विस्तृत जांच की थी। उनके प्रतिवेदन से सामने आया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में समय पर विधिसम्मत कार्रवाई नहीं की गई। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हुई और पुलिस की छवि धूमिल हुई। थानेदार ने आरोपित के पक्ष में ...