मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- औराई। प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर में 16 प्रखंड हैं, जिसमें पूर्वी अनुमंडल में नौ प्रखंड एवं पश्चिमी अनुमंडल में सात प्रखंड हैं। मुजफ्फरपुर जिला का क्षेत्रफल एवं प्रखंड की दूरी एवं जनसंख्या घनत्व को देखते हुए नए अनुमंडल का गठन आवश्यक है। वर्तमान में औराई एवं कटरा प्रखंड से अनुमंडल की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। औराई को अनुमंडल बनाने से औराई एवं कटरा प्रखंड के लोगों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.