औराई के साढ़े चार साल के बच्चे में मिला एईएस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर। औराई के साढ़े चार वर्ष के बच्चे विक्की में एईएस की पुष्टि हुई है। एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि बच्चे को छह जुलाई को चमकी के लक्षण आने पर एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। उसकी जांच की गई तो उसमें एईएस की पुष्टि हुई। बच्चे में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। बच्चे के ठीक होने पर उसे आठ जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एईएस के नये मरीज मिलने से जिले में अब तक एईएस पीड़ितों की संख्या 21 हो गई है। इससे पहले एईएस का मरीज नौ जून को मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.