मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मजफ्फरपुर, हिप्र। औराई के तत्कालीन थानेदार राजा सिंह सहित पांच पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्र ने गुरुवार को रिकवरी वारंट जारी किया है। इसमें मीनापुर के एसआई कुमार संतोष रजक, हथौड़ी के एसआई महावीर कुमार, बोचहां के एसआई राकेश कुमार यादव व रामपुरहरि के थानेदार शिवेंद्र सिंह शामिल हैं। वारंट के बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने व मामले की जांच पूरी करने को लेकर इन सभी के खिलाफ विशेष कोर्ट ने अलग-अलग तिथियों को पांच-पांच हजार रुपया हर्जाना लगाया था। इसमें से किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने हर्जाना की राशि जमा नहीं कराई है। विशेष कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस राशि की वसूली के लिए डीएम को इन सभी पुलिस पदाधिकारियों को रिकवरी वारंट भेजा है। विशेष कोर्ट ने डीएम को इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.