मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के बभनगामा पश्चिमी गांव में मंगलवार की दोपहर एक पिकअप से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पिकअप को घेर लिया। मौका देख उसका चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब पिकअप की जांच की तो उससे पांच लीटर देसी शराब मिली। मृतक बच्चे की पहचान मो. मुस्ताक पुत्र मो. सोहराब (7) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि औराई बाजार में शंभू साह गल्ला का व्यापार करता है। गल्ले की आड़ में वह गलत करता है। घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पिकअप को कब्जे में लेकर मृत बच्चे को मौत पोस्टमार्टम के मेडिकल भेज दिया। हालांकि इससे पहले गंभीर रूप से घायल बच्चे को बचने की आस में लोगों ने पीएचसी पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। ब...