मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- औराई, एसं। औराई पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो गैर जमानती अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि लंबे समय से दोनों फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों को दबोच कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया गया है। इसी क्रम में औराई थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगभग 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान प्रमोद सहनी (35) के रूप में हुई है, जो राजा सहनी का पुत्र और थाना क्षेत्र के बसंत गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.