मुजफ्फरपुर, जून 4 -- औराई, एसं। बभनगामा पंचायत के चहुंटा अभिमानपुर टोला में गुरुवार को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक गणेश राय का 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। शिक्षक आलोक राय ने बताया कि सोनू घर के अंदर नंगे तार के संपर्क में आ गया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण आलोक कुमार ने बताया कि सोनू खुद बिजली वायरिंग का काम करता था। बीमार पिता सहित परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का दाह संस्कार कर दिया। पूर्व मुखिया मिथिलेश सहनी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...