चंदौली, दिसम्बर 18 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के औरवाटाड़ के ग्रामीण आज भी ढिबरी युग में जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली न होने से काफी परेशानी होती है। बिजली लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया गया मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ गांव में आजादी के बाद से गांववासी ढिबरी युग में जीवन जीने को विवश हैं। गांव में आने जाने के लिए पक्की सड़क का अभाव होने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय भी नहीं है। गांववासियों का कहना है कि आजादी के काफी पूर्व से बसे औरवाटांड़ गांव में अब तक सरकारी सुविधा का एक दम नाकाफी लाभ पात्रों को मिल पाया है। सरकार की पहल पर राशन की दुकान से म...