चंदौली, फरवरी 27 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वनांचल की सुरम्य वादियों में स्थित औरवाटांड़ जल प्रपात पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्था को लेकर पर्यटकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इको टूरिज्म के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस पर्यटन स्थल पर रखरखाव की कमी साफ दिखाई दे रही है। दूर-दराज से पहुंचने वाले सैकड़ों पर्यटकों को न तो पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं और न ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम ही है। यही हाल गैर राज्य बिहार की सीमा से सटे क्षेत्र के छानपाथर दरी का भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती दिनों में मुख्य गेट, पाथवे, जीप लाइन, एडवेंचर गेम्स, झूला पार्क, बैठने की कुर्सियां, नेटवाल रेलिंग, कंपाउंड वाल, भित्ति चित्र, शौचालय पेयजल ईत्यादि सुविधाएं दिखलाई पड़ रही थी। विभागीय उदासीनता से धीरे धीरे अधिकांश ब्यवस्थाएं...