औरंगा नदी का पुल खतरे में, मरम्मत नहीं हुई तो हजारों लोगों का संपर्क टूटने का खतरा
लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में औरंगा नदी पर बना पुल इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। चाणक्य नगरी छठ घाट के पास स्थित इस पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है,जिससे इसके अस्तित्व पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले बरसात में स्थिति और भयावह हो सकती है। करीब एक दशक पहले बने इस पुल ने सदर प्रखंड के सीसी और धनकारा पंचायत के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ दिया था। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का भी संपर्क इसी पुल के माध्यम से मुख्यालय से बना हुआ है। ऐसे में पुल को कोई क्षति होने पर हजारों लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.