औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- औरंगाबाद के सर्किट हाउस में जबरदस्ती कमरा खुलवाने का प्रयास करने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेजा जा रहा है। उनके पास से एक स्कॉर्पियो एन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, दो हथियार, 38 कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लोगों में पंजाब राज्य के अमृतसर जिला के बुड़रा थाना के धरदेव निवासी बलविंदर सिंह, मधुबनी जिला के अरेर थाना के अरेर निवासी सुंदरम कुमार, सिवान जिला के दरौंदा थाना के कोथुआ निवासी आशीष कुमार, गयाजी जिला के गुरारू थाना के बगडीहा निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह, पंजाब राज्य के अमृतसर थाना के तरदेव निवासी प्रवीण सेंगर, समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना के सलकनी निवासी रंजन कुमार, समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना के खेतापुर गांव निवासी गरीबन सहनी, सिवान जिला के दरौंदा थाना क...