औरंगाबाद, मई 22 -- जिले में भीषण गर्मी और लू के कारण 22 से 27 मई तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल, कोचिंग, आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। 9वीं-12वीं की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक ही चलेंगी। औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। यह आदेश सभी सरकारी-निजी संस्थानों पर लागू होगा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि भीषण गर्मी में बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें तथा पर्याप्त पानी एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- पटना में 5वीं तक के स्कूल बंद, कक्षा 6 से 8 का समय भी बदला; हीटवेव के चलते डीएम का आदेश यह भी पढ़ें- अब आठवीं तक की कक्षा का संचाल...