औरंगाबाद, जून 10 -- दस दिवसीय समर कैंप वेकेशन का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, समाजसेवी सह कलाकार धीरज अजनबी, पतंजलि दक्षिण बिहार महिला प्रमुख ममता गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुधीर सिंह तथा फाउंडेशन के सचिव सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में 10 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापनकार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभागी कैंप के दौरान आयोजित नृत्य, गायन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कैंप का आयजन चहकता आंगन फाउंडेशन, औरंगाबाद के द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास में कला एवं संस्कृति की भूमिका पर ...