आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना के कादनपुर गांव निवासी युवक की बुधवार शाम महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में हाईवोल्टज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ट्रक ऊपर कपड़ा फैलाने के दौरान चपेट में आ गया था। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार यादव अपने मामा चंद्रशेखर यादव के साथ ट्रक चलाता था। बुधवार को दोनों औरंगाबाद स्थित एक होटल पर ट्रक खड़ा कर आराम कर रहे थे। पवन अपने गीले कपड़े सुखाने के लिए ट्रक पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया था। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दो बहनों के बीच अकेला था। पिता रामसहारे यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को घर लाया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.