औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार औरंगाबाद शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर गुरुवार को विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया गया। व्यापक यातायात प्रबंधन योजना के निर्माण को लेकर यह निरीक्षण कार्यक्रम किया गया। यह भी पढ़ें- हिनू से हेथू चौक तक नो पार्किंग जोन घोषितयातायात दबाव का आकलन सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, डीटीओ सुनंदा कुमारी, नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता तथा रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में शहर के प्रमुख मार्गों पुरानी जीटी रोड, महाराजगंज रोड, रामाबांध बस स्टैंड एवं जसोईया मोड़ पर यातायात दबाव, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं अव्यवस्थि...