बुलंदशहर, जनवरी 13 -- औरंगाबाद क्षेत्र में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक युवक के साथ बाइक सवारों द्वारा मारपीट कर जातिसूचक गालियां देते हुए मोबाइल एवं बाइक छीनने का प्रयास किया गया। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना डायल-112 पर देने और थाने में लिखित शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानकचौक निवासी पीड़ित नितिन कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 8 जनवरी को अपनी बाइक से गांव से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। औरंगाबाद क्षेत्र में पवसरा अड्डे के पास पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोककर चाबी निकाल ली। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित नितिन के अनुसार जब उसने मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.