औरंगाबाद, अप्रैल 7 -- औरंगाबाद जिले में दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को स्कॉर्पियो गाड़ी की चोरी कर ली गई। नगर थाना क्षेत्र के सत्येंद्र नगर से एक स्कॉर्पियो क्लासिक एस-11 की चोरी कर ली गई। इस संबंध में झारखंड राज्य के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना के बड़ेपुर निवासी अनुराग कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में औरंगाबाद के वार्ड नंबर 3 के सत्येंद्र नगर में सरजू पथ में वे रहते हैं। गाड़ी उनकी चाची संजना सिंह के नाम से पंजीकृत है। 3 अप्रैल को रात्रि 12 बजे के बाद उक्त गाड़ी चोरी हो गई। इसी तरह 1 अप्रैल को औरंगाबाद कचहरी के समीप से एक बाइक की चोरी कर ली गई। जम्होर थाना के जोकहरी निवासी प्रवीण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.