औरंगाबाद में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये
बुलंदशहर, जून 26 -- औरंगाबाद में मोहर्रम पर्व की दस तारीख को शुक्रवार की शाम इमामबाड़ा सैयद जुल्फकार अली मोहल्ला सादात खामनेई चौक से कार्यक्रम संयोजक सिप्ते अहमद और अली हुजूर की अगुवाई में ताजिये का जुलूस निकाला गया। शिया समुदाय के लोग शोक के प्रतीक काले वस्त्र धारण कर नंगे पैर इमाम हुसैन को याद करते हुए चल रहे थे। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ स्याना रोड स्थित करबला पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां सभी ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। जुलूस में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली, हुसैन अली,गौहर अली,हसनैन अब्बास नकवी,शाहिद नकवी,जर्रार हुसैन पोलू,महराज हुसैन,सुजात अली,इमरान अब्बास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक हुए ताजिये गांव चरोरा मुस्तफाबाद में जुलूस में बाबूजान, विलायत अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.