औरंगाबाद, मार्च 26 -- औरंगाबाद शहर में विभिन्न तरह की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए गुरुवार को पुलिस टीम के द्वारा ड्रोन उड़ाया गया जिसे कुछ समय बाद चील ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार नगर थाना के स्तर से गुरुवार को शहर में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जानी थी। ड्रोन के माध्यम से छतों पर रखे गए पत्थर आदि की जानकारी ली जानी थी कि कहीं कोई अनैतिक गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही है। इस ड्रोन को उसके संचालक के द्वारा उड़ाया गया। उंचाई पर जाने के बाद ड्रोन अचानक से नीचे आने लगा और एक टोटो पर गिर गया। इसके बाद उसके पंख उखड़ गए और वह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि उंचाई पर पहुंचने पर उस पर चील ने हमला कर दिया। हमला करने की वजह से ड्रोन सीधा नीचे आकर गिरा और टकराकर टूट गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.