औरंगाबाद, मई 25 -- एनएच-139 सड़क का निर्माण जारी, सात मीटर से लेकर 10 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क फोटो- 25 मई एयूआर 6 कैप्शन- सोमवार को औरंगाबाद-पटना रोड में चल रहा कार्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एनएच-139 हरिहरगंज-औरंगाबाद-पटना सड़क के मजबूतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन में काफी सहूलियत होने की उम्मीद है। बरसात से पहले इस निर्माण कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। हरिहरगंज से लेकर पटना एम्स गोलंबर तक एनएच-139 सड़क के मजबूतीकरण का कार्य जारी है। पुरानी सड़क की परत को उखाड़कर नई बिटुमिनस कंक्रीट बिछाई जा रही है। कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई सात मीटर है, जबकि कुछ जगहों पर इसे 10 मीटर तक बनाया गया है। वर्ष 2025 के नवंबर माह में सड़क मजबूतीकरण का कार्य शुरू हुआ था। पटना एम्स गोलंबर से...