बदायूं, मार्च 28 -- बिल्सी, संवाददाता। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के हरदतपुर औरंगाबाद टप्पा जामनी मार्ग से नगला वरन मार्ग पर 44.74 लाख से लघु सेतु का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से मंजूरी मिल गयी है। इस लघु सेतु के बनने से कई गांवों के लिए लाभ मिलेगा। लघु सेतु मंजूर होने पर लोग खुश हैं और विधायक की प्रशंसा कर रहे हैं। बिल्सी विधायक ने शुक्रवार को गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लघु सेतु मंजूरी की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि पूर्व में आई बाढ़ के सैलाब में यहां बनी पुलिया बह गई थी। जिससे मार्ग अत्यंत क्षतिग्रस्त हो गया था और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लघु सेतु के निर्माण के बाद दर्जनों गांवों के बीच आपसी संपर्क बेहतर होगा और ...