औरंगाबाद, जनवरी 25 -- औरंगाबाद जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के स्तर से आवश्यक तैयारियां की जा रही थीं। रविवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर औरंगाबाद के गांधी मैदान में मुख्य समारोह होगा। यहां लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह नौ बजे यहां झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद 10:20 बजे औरंगाबाद के वार्ड नंबर-3 के सत्येंद्र नगर, दानी बिगहा स्थित महादलित टोला में भी झंडोत्तोलन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा, एसपी अम्बरीश राहुल सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में औरंगाबाद के डीएम झंडोत्तोलन करेंगे। डीआरडीए कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.