औरंगाबाद, मार्च 18 -- औरंगाबाद जिले के देव में पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। इसके लिए अंतिम रूप से इस पर सहमति मिल गई है और इसके भवन के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के निर्माण पर कुल 400 करोड़ 29 लाख रुपए खर्च होंगे। कुल 33.77 एकड़ में इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 16 किलोमीटर होगी। स्टेट हाईवे-101 मुख्य सड़क और प्रस्तावित देव रिंग रोड पर यह मेडिकल कॉलेज स्थित होगा जिससे कि लोगों का यहां पहुंचना आसाना होगा। चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में 430 बेड होंगे। चिकित्सा महाविद्यालय में सौ सीटों पर नामांकन होगा और छात्र-छात्राएं यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकेंगे। निर्माण के बाद मरीजों को उच्चतर इलाज के लिए जिले से बाहर जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.